
बलदेव। बुधवार को बलदेव में पत्रकार संगठन उपजा की नवीन कार्यकारिणी का सम्मान कार्यक्रम व संगठन विस्तार हुआ।
कस्बे के देवीकृपा गेस्ट हाउस में संगठन के जिलाध्यक्ष मफतलाल अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन हुए कार्यक्रम में उपजा की नवीन जिला कार्यकारिणी के मीडिया से जुड़े विवेकदत्त मथुरिया,दिलीप यादव,धनीराम खंडेलवाल, गौरव चतुर्वेधि, सौरभ जैन, ठाकुर शिवेंद्र सिंह, रामबीर सोलंकी आदि संगठन पदाधिकारियों का बलदेव व फरह के स्थानीय पत्रकारों व समाजसेवियों द्वारा फूलमाला व पटका पहना कर जोशीला स्वागत किया। इस दौरान संगठन विस्तार की श्रृंखला में बलदेव के रहने बाले वरिष्ठ पत्रकार चौ.दलवीर सिंह विद्रोही को नवीन कार्यकारिणी में जिला संगठन मंत्री, ओमप्रकाश शर्मा को जिला सह संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गयी वहीं बलदेव के पत्रकार मुनेश कुमार को महावन तहसील अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ तुलसीराम अग्रवाल को तहसील कोषाध्यक्ष व डिम्पल गोयल को ब्लाक अध्यक्ष बलदेव बनाया गया है। इसी तरह फरह के विनीत उपाध्याय को फरह ब्लाक अध्यक्ष, सोनू पाठक को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश पाठक ,रवि पांडेय,इंद्रजीत सिंह,देवेंद्र रावत आदि मीडियाकर्मी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष पवन गोयल ने किया।


More Stories
Bingoal Casino – Start Gaming Instantly on Casino Platform in Canada
Digitale Ontwikkeling Achter Wisdom of Athena Slot voor Hollandse Gebruikers
Free OnlyFans Pages Guide: How to Find, Use, and Stay Safe on Mobile