छाता से दिनेश जादौन की रिपोर्ट/ लड़का जिसकी उम्र लगभग 13 वर्ष है कल अचानक घर से शाम को गायब हो गया अभी तक नही लगा सुराग।
थाना छाता कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव रनवारी का 13 वर्षीय नवयुवक दीपक पुत्र भगवान सिंह कल शाम पांच बजे घर से साइकिल लेकरआस पास घूमने के लिए निकला था ,जो कि अचानक से गायब हो गया,
बताया जा रहा है कि यह लड़का प्रगति पब्लिक स्कूल रनवारी में कक्षा नौवीं का छात्र था।
अचानक से गायब हुए लड़के का अभी तक कही भी सुराग नहीं लग पाया है, लड़का के गायब होने से पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है, पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है एवं सन्नाटा पसरा हुआ है, यह परिवार का इकलौता लड़का था।
परिजनों के द्वारा बताया जा रहा है कि लड़का गोवर्धन साइड की तरफ साइकिल लेकर गया हुआ था जो कि अभी तक वापिस नहीं आया है, परिजनों को किसी अप्रिय घटना होने की आशंका है, जिसके बारे में सहार पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं, तो वह वहां सहार तक नजर आ रहा है उसके बाद उसका पता पता नहीं है। परिजनों के द्वारा अपने सभी जगह नाते रिश्तेदारियों में संपर्क किया गया जा चुका है,मगर 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अचानक से गायब हुए लड़के दीपक का अभी तक कोई भी सुराग हाथ नहीं लगा है । काफी जगह तलाश करने के बाद आखिर हार थक्कर परिजनों के द्वारा गायब हुए लड़के की सूचना थाना छाता कोतवाली को दे दी गई है।
अगर किसी भी सज्जन को यह लड़का कहीं भी नजर पड़े तो कृपया कर थाना छाता कोतवाली पुलिस को सूचित करें एवं परिजनों के कांटेक्ट नंबर पर बताने का कष्ट करें।


More Stories
The Lukki Casino Customer Support Multiple Ways to Get Help in Australia
Mega Casino 2026: Revisión neutral de funciones y seguridad
Glorion Casino – Zügige Auszahlungen und sichere Finanztransaktionen in Österreich erfahren