फरह के निकट ग्राम सभा रायभा में चल रहे विशाल भागवत समारोह में भागवत प्रवक्ता ठाकुर संजीव कृष्ण, भागवत कथा के आयोजक रायभा के प्रधान रवि शर्मा सपत्नीक बृज प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट का स्वागत करते हुए।
धर्म कर्म से जीवन धन्य होता है:उपमन्यु
भागवत सुनने व कराने वाले परम सौभाग्यशाली :संजीव कृष्ण ठाकुर जी
मथुरा। प्रख्यात भागवत प्रवक्ता ठाकुर संजीव कृष्ण ने कहा जो लोग माया को प्राप्त कर धर्मनिष्ठ आचरण करते हैं भागवत कथा एवं धार्मिक अनुष्ठान करते हैं और कराते हैं वह कलयुग में भी पुण्य आत्मा है।
इस अवसर पर एन यू जे आई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने कहा कि धर्म कर्म से ही मानव जीवन धन्य बनता है।
छाबनी परिषद मथुरा के पूर्व वायस चेयरमेन श्री उपमन्यु एडवोकेट ने भागवत पीठ पर आरती की एवं भागवत आचार्य श्री संजीव कृष्ण ठाकुर जी ने श्री उपमन्यु को अटरिया उढा़कर के सम्मानित किया एवं इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजन रेबा के प्रधान रवि शर्मा एवं उनकी पत्नी ने श्री उपमन्यु को उत्तरीय उढ़ा करके एक गदा भेंट करके मंच पर सम्मानित किया।
इस अवसर पर समाज से भी भूपेंद्र अग्रवाल श्री पुष्पेंद्र लवानिया श्री अतुल पाराशर एडवोकेट आदि नागरिक उपस्थित रहे।
विशालकाय पंडाल में भागवत श्रोताओं की भीड़ समा नहीं रही थी गगन भेजी जय घोष कन्हैया की जय ,राधा कृष्ण की जय, गिरिराज धरण की जय के उद्घोष से पूरा वातावरण धार्मिक गंगा में प्रतीत हो रहा था।

More Stories
Vegasino Casino Mobile Play: Γρήγορα Sessions και η Τέχνη του Spin
Stake Casino Online Games: Ένας Οδηγός για Γρήγορες Συνεδρίες και Άμεση Crypto Δράση
Spinmama Casino Mobile Play: Rychlé Seance, Okamžitá Rozhodnutí a Umění Krátkého Spin