धूमधाम के साथ निकली माता मनकामेश्वरी की शोभायात्र
जगह जगह पुष्प बरसात के साथ हुआ स्वागत
फोटो-
शोभायात्रा में एन यू जे आई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष डा कमलकांत उपमन्यु एवं अन्य लोग
राया। कस्वा राया में बुधवार को गणेशबाग स्थित माता मनकामेश्वरी की शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली गयी। जगह जगह भक्तजनों ने भोग लगाकर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ कमलकांत उपमन्यु , कृष्ण कुमार शर्मा उपखण्ड अधिकारी देवेंद्र तिवारी ने मातारानी की आरती उतारकर किया । शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर हाथरस मार्ग कटरा बाजार रेतिया बाजार मांट मार्ग मथुरा मार्ग होते हुए मंदिर परिसर पर जाकर सम्पन्न हुयी। शोभायात्रा के साथ ही नवदुर्गा मेला का शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, अभिषेक पाराशर, मनोज नागर, भूपेश अग्रवाल, विकास चौधरी, उमेश सारस्वत, रविकांत वर्मा , डॉ नरेंद्र रावत, अरविंद शर्मा, राजकुमार उपमन्यु, आदि मौजूद रहे।

More Stories
Book of Bet Casino Mobile Experience: Quick Sessions and Instant Decisions
Die besten umsatzfreien Aktionen im Royal Planet Casino
De quelle manière Big Lucky Casino se différencie de la concurrence