पूरे ब्रज मंडल भर के ब्राह्मण महा पंचायत आयोजन करने की तैयारी।
धर्म की रक्षा और देश की रक्षा के लिए परशुराम की संतान आगे आएं , बलवीर शर्मा।
छाता,,,,, मथुरा जिले के छाता तहसील के निकटवर्ती गांव खायरा में समस्त ब्रज मंडल के ब्राह्मण को एकजुट कर एक मंच पर लाने के लिए आज एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई ,इस प्रेस वार्ता में सौभरी ब्राह्मण महा संघ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश शर्मा के अलावा ब्राह्मण महासंघ के चेयरमेन बलवीर शर्मा भी मौजूद रहे, इस बैठक का कुशल संचालन रोहताश पांडे समाज सेवी ब्राह्मण संघ द्वारा किया गया। इस दौरान विद्वान ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा अपने समाज की तरक्की के लिए विचार व्यक्त किए, समाज के लोगों को शिक्षा दिया जाना भी बहुत आवश्यक समझा है, इसलिए संगठन के लोग समाज के लोगो को शिक्षित करने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करें और संगठन के लोग दुर्व्यसनों से दूर रहकर समाज के लोगों को आगे बढ़ाने मे सहयोग करें। ब्राह्मण महासंघ के चेयरमेन बलवीर शर्मा ने कहा कि हम सभी अपनी संतानों को सनातन धर्म के बारे में बताए, ताकि संतान भी पूर्वजों के रास्ते पर आगे बढ़ सके। रोहताश पांडेय ने कहा कि यदि कोई अन्य वर्ग या समुदाय का व्यक्ति ब्राह्मण समाज के लोगों के प्रति अत्याचार, अन्याय करे तो समाज के सभी लोग संगठित होकर अन्याय व अत्याचार का विरोध करें। ब्राह्मणों में आपस में बहुत मतभेद फूट है , जिसका फायदा बहुत लोग उठा रहे हैं,बहुत समय से ब्राह्मणों ने उत्पीड़न सहन किया है, अब सामाज उन्नति के लिए ब्राह्मण समाज का एकजुट होना बहुत ही आवश्यक है। समाज के सभी लोग आपसी भेदभाव भूलकर संगठन को मजबूत करने का प्रयास करे।
इन सभी मुद्दों को लेकर गांव खायरा में निश्चित स्थान पर जल्द ही आने वाले महीनों तिथि घोषणा कर दी जाएगी।
इस दौरान चौधरी ब्राह्मण महासंघ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश शर्मा, चेयरमेन बलवीर शर्मा, समाजसेवी रोहतास पांडे, समाजसेवी दशरथ भारद्वाज, सोनू पांडे, दाऊ दयाल, फतेह राम शर्मा, डॉ देवकीनंदन शर्मा, ईश्वर दयाल सरपंच, मुकेश पांडे पूर्व प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
Glorion Casino – Zügige Auszahlungen und sichere Finanztransaktionen in Österreich erfahren
Betista Casino – Guide to Deposit Money Confidently in the UK
Große Auswahl an Slotmaschinen in Österreich im Magius-Spielbank