कटान को जा रहें भैंस के पड़ा पडियों से भरा कैंटर पकड़ा, 14 हुए मृत।
पकड़े गए कैंटर संख्या UP 80 BT 6783 में ठूस ठूस कर भैंस के पडिया पड़े भरे हुए थे।
आगरा से भूसे की तरह लादकर कटान के लिए जा रहे, भैंस के पड़ा पडियों से भरा कैंटर ,गौरक्षक दल की सूचना पर छाता पुलिस ने कोतवाली छाता क्षेत्र सेमरी अकबरपुर नेशनल हाईवे पर पकड़ा। पकड़े गए कैंटर में 34 भैंस के पड़ा पड़िए थे, जिन्हें पशु तस्कर बूचड़खाने ले जा रहे थे , कैंटर में 34 भैंस के वश थे, जिनमें से 14 दम घुटने घुटने से मर गए।
छाता पुलिस ने केंटर गाड़ी को जप्त कर, तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस पूछताछ में जुट गई। वहीं सूचना पर पशुधन प्रसार अधिकारी छाता अरुण कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए , कैंटर में भरे हुए पशुओं की संख्या गिनती कर बताया कि 34 भैंस वंश भरे हुए थे, जिनमें से 14 मृत हो गए हैं, बाकी शेष बचे हुए भैंस वंश का ट्रीटमेंट किया जा रहा है।

More Stories
BDM Bet Casino: Ganancias Rápidas y Juego de Alta Intensidad para el Jugador Moderno
Spinbara : dépôt refusé et retrait retardé : solutions concrètes
Dragonslots: Quick‑Play Slots & Live Games for the Fast‑Paced Player