
फ़ोटो – अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वृषभान कुंड पर योगा करती हुई चेयरमेन और EO पुजा सिंह, सभासद और नगर पंचायत के सभी कर्मचारी ।

रिपोर्ट- LIC वाले हीरालाल
बरसाना । अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बरसाना नगर पंचायत के सभी कर्मचारियों ने वृषभान कुंड पर योग कर योग दिवस मनाया
बुधवार को नगर पंचायत बरसाना के चेयरमेन प्रतिनिधि पदम फौजी के नेतृत्व में 9 वां योग दिवस वृषभान कुंड पर मनाया गया। योग दिवस के मौके पर चैयरमेन प्रतिनिधि पदमफौजी ने बताया कि इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 का विषय ‘वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग’ है जो भारतीय सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत का संकेत देता है और जो “एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य” के लिए हमारी साझा आकांक्षा को खूबसूरती से दर्शाता है। वसुधैव कुटुंबकम का अर्थ है- धरती ही परिवार है। इस थीम का उद्देश्य धरती पर सभी लोगों को एक परिवार के रूप में स्वास्थ्य के लिए योग को अपनाना चाहिए ।
9 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दुनियाभर में भारत का विश्व में डंका बज रहा है । योग मानव जीवन में अहम योगदान रखता है। योग करके न सिर्फ शरीर को फिट रखा जा सकता है। बल्कि खुद को भी फिट और शांत रखा जा सकता है। अधिशाषी अधिकारी पूजा सिंह ने बताया कि हम यहां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। यह एक ऐसा दिन है, जो उस प्राचीन प्रथा को समर्पित है जिसने दुनिया भर के लाखों लोगों के बीच सद्भाव और कल्याण लाने के लिए सीमाओं को पार कर लिया है। यह एक ऐसा दिन है जब योग को अपनाने के लिए सभी लोग एक साथ आ रहे हैं।
सभासद प्रतिनिधि विवेक अग्रवाल ने बताया कि योग, प्राचीन भारत से उत्पन्न केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है बल्कि एक समग्र अभ्यास है। इसकी मदद से हम मन और आत्मा को शांति की ओर ले जा सकते हैं। योग आंतरिक शांति और व्यक्तिगत विकास का मार्ग प्रदान करता है। योग के कई दूरगामी लाभ हैं। नियमित अभ्यास से शारीरिक शक्ति, लचीलापन और संतुलन में सुधार होता है । योग मानसिक स्पष्टता को बढ़ाता है, तनाव कम करता है । योग ध्यान, आत्म-जागरूकता और करुणा को प्रोत्साहित करता है, सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है ।इस अवसर पर चेयरमेन विजय देवी, गौरव शर्मा, रवि शर्मा, सभासद श्रीराम, महेश गौड़, सभासद देवी सिंह, भूषण ,सभासद राकेश, राजाराम यादव , प्रभात शंकरा, आकाश, आदि लोग उपस्थित थे ।

More Stories
Magius Casino es un casino fiable para usuarios reales en España que persiguen entretenimiento
Winning Lives Magic at AlaWin Casino for Germany
Possu Casino 2026: käyttäjäystävällisyys ja pelikokemus