बरसाना । गह्वर वन स्थित मान मन्दिर में विराजमान ठाकुरजी श्री मान बिहारी लाल जी का पाटोस्त्व पारंपरिक ढंग से आनंद और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस मौके पर नन्दगाँव बरसाना के गोस्वामीजनों द्वारा बधाई समाज गायन किया गया। वही मन्दिर में अनेक धार्मिक आयोजन किये गए।

बरसाना के ब्रह्मचल पर्वत के मानगढ़ शिखर पर स्थित मानमन्दिर में विराजमान श्री मान बिहारी लाल जी का पाटोत्सव रविवार को सन्त रमेश बाबा के सानिध्य में परंपरागत ढंग से मनाया गया। सुबह से शाम तक अनेक धार्मिक आयोजन किए गए। प्रातः सबसे पहले मान बिहारी लाल जी का पंचामृत अभिषेक संत रमेश बाबा द्वारा कराया गया। इसके उपरांत ठाकुर जी को विशेष पोशाक धारण कराई गई। और 10 बजे से नंदगांव बरसाना के गोस्वामी जनों द्वारा “श्री बृषभान के हो आनंद मंगल भीर” आदि बधाई के पदों का शास्त्रीय संगीत पद्धित में सामूहिक गायन किया गया। इसके बाद माताजी गौशाला में साधु सन्त और ब्रजवासियों सहित सभी भक्तों को प्रसाद कराया गया।

इस अवसर पर रमेश बाबा महाराज ने कहा कि श्री मान बिहारी लाल जी ब्रजवासियों के सिद्ध ठाकुरजी है। छह दशकों से मान मन्दिर में नाम आराधना चल रही है। ब्रजवासियों के आशीर्वाद से ही अब मानगढ़ पर अद्वितीय मन्दिर बन रहा है।
इस मौके पर मां मंदिर सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ रामजीलाल शास्त्री, कार्यकारी अध्यक्ष राधाकांत शास्त्री, माता जी गौशाला के सचिव सुनील सिंह ब्रज दास, गौशाला के प्रबंधक बज शरण महाराज, माधवी शरण, सुरेश चंद्र शास्त्री, आचार्य महेश चंद शास्त्री,, राधा प्रिया दास ,, ग़ोपाल सखी, प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
BetAndYou Slots & Live Casino: Ganancias Rápidas, Grandes Emociones
Pin Up Platformasının Çoxsəviyyəli İcmalı – Funksionallıq və Üstünlüklər
InstaSpin Casino Review – Quick‑Play Slots voor de Snel‑Pace Speler