छाता,,,,
जनपद मथुरा के छाता गोवर्धन मार्ग स्थित रनवारी छाता के मध्य प्रगति पब्लिक स्कूल के पास अचानक सुबह 9:00 बजे स्कूली छात्रों को लेकर जा रही बस से बोलेरो कर की जबरदस्त भिड़ंत हो गई गनीमत रही कि इस भयंकर जो टक्कर में कोई भी बड़ा हादसा नहीं हुआ, टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बोलेरो गाड़ी के पर कच्चे उड़ गए और उसमें बोलेरो गाड़ी का ड्राइवर बड़ी बुरी तरह से फस गया राहगीरों की सहायता से गाड़ी में बुरी तरह से फसे बोलेरो ड्राइवर को निकाल कर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसकी हालत को देखते हुए भरतपुर के लिए रेफर कर दिया, सर्दियों के सीजन में आज भयंकर कोहरा होने की वजह से यह हादसा हुआ है।
कोहरे के कारण गांव रनवारी के पास में एक स्कूल बस बुलेरो से जा टकराई, बस स्कूली छात्रों को लेकर रहेडा सांखी अलवाई रनवारी से जा रही थी और बोलेरो गाड़ी का ड्राइवर नायब तहसीलदार को लेने के लिए गोवर्धन जा रहा था, इसी बीच यह हादसा हो गया, हादसे में कार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया गनीमत रही की बस में सवार सभी स्कूल के छात्र सुरक्षित निकले, लेकिन बस ड्राइवर को मामूली चोट आई
नायब तहसीलदार के ड्राइवर मुकेश की हालत को देखते हुए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया जिसकी हालत नाजुक बताते हुए डॉक्टर ने उसे भरतपुर रैफर कर दिया।
बस ड्राइवर ने बताया कि नायब तहसीलदार की कार थी जो कि बाइक को बचाने के चक्कर में सामने से आ रही एंजेल पब्लिक स्कूल की बस से जा टकराई जिसमें कार सवार ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे कई लोगों की मदद से गाड़ी से बाहर निकाल कर नजदीकी हॉस्पिटल में भेज दिया. डॉक्टरो ने ड्राइवर की हालत को देखते हुए भरतपुर के लिए रेफर कर दिया, गनीमत यह रही की स्कूल बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित थे और लेकिन मुझे मामूली चोटे आई
बाइट,,,, बस चालक।

More Stories
चैत्र नवरात्रि का हुआ शुभारंभ,धूमधाम के साथ निकली माता मनकामेश्वरी की शोभायात्रा
जीएलए के छात्र रौनक उपमन्यु दिल्ली आईआईटी में लगातार पांचवी बार जीत
धर्म कर्म से जीवन धन्य होता है:उपमन्यु,,,, भागवत सुनने व कराने वाले परम सौभाग्यशाली :संजीव कृष्ण ठाकुर जी