छाता,,,, सराय साही में दिनदहाड़े एक व्यक्ति को घेर कर दबंगों ने की लाठी डंडों से मारपीट व फायरिंग।
जब ये सब मेरे पिता को घेर कर मारपीट कर रहे थे तो मैं पास में ही खड़ा हुआ था, इन लोगों ने मेरे पिता को मारा और फायर झोंक दिया,अयान।
छाता में दिन दहाड़े हुई फायरिंग में बाल बाल बचा पीड़ित।
छाता कोतवाली के सराय साही इलाके में शाम के समय लगभाग साढ़े तीन बजे उस समय अफरा तफरी मच गई ,जब एक व्यक्ति अपने घर के लिए रास्ते में होकर घर जा रहा था ,पहले से घात लगाकर बैठे हुए कई लोगों ने उसे रोककर लाठी डंडों से मारपीट कर करते हुए तमंचे से फायर झोंक दिया, वहीं पीड़ित के द्वारा इन लोगों भाग कर अपनी जान बचाते हुए थाना छाता कोतवाली पुलिस की शरण ली। और अपने ऊपर किए गए हमले मारपीट व फायर झोंकने की लिखित तहरीर थाना छाता कोतवाली पुलिस को दी, वहीं सूचना पाकर थाना छाता पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची, तो उस समय मारपीट उपद्रव करने वाले लोग वहां से फरार हो गए।
वहीं पीड़ित और पीड़ित के बेटा ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह सभी आपराधिक किस्म के लोग हैं ,इन लोगों का इतिहास रिकॉर्ड राया थाने में बहुत ही खराब है , वहा से ये यहां छाता में आकर रह रहे हैं, और दबंगई करते हैं ,और आए दिन महिलाओं से भी छेड़छाड़ करते रहते हैं, इनकी वजह से इलाके में भय माहौल बना हुआ है, पीड़ित ने बताया मेरे साथ पहले भी यह तीन बार घटना कर चुके हैं, पहले भी मेरे द्वारा थाना छाता पुलिस को प्रार्थना पत्र दिए गए थे, परंतु मेरी कोई भी सुनवाई नहीं हुई थी, मुझे 151 में पाबंद कर दिया था, आज फिर इन सभी ने मेरे साथ इस घटना को अंजाम दिया है, मुझे इन लोगों ने रास्ते में जाते हुए रोककर पहले मारपीट की और फिर तमंचे से मेरे उपर फायर झोंक दिया, में जान बचाकर भागा और इधर-उधर भागते हुए थाना छाता कोतवाली में आया हूं , घटना की मेरे द्वारा लिखित तहरीर पुलिस को दी है। वही पीड़ित के बेटा ने बताया कि इन लोगों के द्वारा मेरे पिता को घर जाते हुए रास्ते में रोक कर मारपीट की और मैं पास में खड़ा था इन्होंने मेरे पिता के ऊपर तमंचे से फायर झोंक दिया, जिसमें मेरे पिता बाल बाल बच गए।
अब सवाल यह खड़ा होता है, कि इलाके में की गई दिनदहाड़े मारपीट फायरिंग में किन लोगों का ऐसे लोगों को संरक्षण प्राप्त है ,कि इलाका थाना छाता पुलिस ऐसे लोगों पर कार्रवाई तुरंत क्यों नहीं कर पाती है। दिनेश जादौन।

More Stories
The Lukki Casino Customer Support Multiple Ways to Get Help in Australia
Mega Casino 2026: Revisión neutral de funciones y seguridad
Glorion Casino – Zügige Auszahlungen und sichere Finanztransaktionen in Österreich erfahren