मथुरा,,,,,छाता के पावन पवित्र रामलीला मैदान से भरत मिलाप 2024 की सीधी तस्वीरें।
छाता में हुआ श्री राम से भरत का मिलाप। पुष्पक विमान में सवार होकर आई दिव्या झांकी।
छाता के रामलीला मैदान पर रविवार को रामलीला में भरत मिलाप का मंचन किया गया। भरत मिलाप का आयोजन विजयदशमी के दूसरे दिन एकादसी को किया जाता है।
राम लक्ष्मण माता जानकी की दिव्य झांकियां से सजे हुए रथ के साथ में अनेकों झांकियां कस्बे के प्रमुख जगह मार्गो से निकल गई,जिसे देख रामभक्त भावुक हो गए। इसके बाद रामलीला मैदान में भगवान श्री राम का राजतिलक हुआ और चारों ओर जय श्रीराम का उदघोष गूंज उठा।

हनुमानजी नंदी ग्राम में पहुंचकर भरत को शुभ समाचार देते हैं कि श्री राम अयोध्या लौट रहे हैं। यह सुनकर पूरी अयोध्या में खुशी की लहर दौड़ पड़ती हैं। अयोध्या वासी नाचते-गाते और खुशी मनाते हैं। भगवान श्री राम और भरत का मिलाप होता है। श्री राम गुरु वशिष्ठ और तीनों माताओं से मिलते हैं। तब गुरु वशिष्ठ उनके राजतिलक के लिए कहते हैं और अयोध्या में प्रभु श्री राम का राजतिलक होता है। इसी के साथ रामलीला मंचन का समापन होता है।
दिनेश जादौन छाता मथुरा से।

More Stories
चैत्र नवरात्रि का हुआ शुभारंभ,धूमधाम के साथ निकली माता मनकामेश्वरी की शोभायात्रा
जीएलए के छात्र रौनक उपमन्यु दिल्ली आईआईटी में लगातार पांचवी बार जीत
धर्म कर्म से जीवन धन्य होता है:उपमन्यु,,,, भागवत सुनने व कराने वाले परम सौभाग्यशाली :संजीव कृष्ण ठाकुर जी