सुरेश उपमन्यु पत्रकार मथुरा
पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी : वीरेंद्र बढ़खालसा*
*जमीनी पत्रकारों को भी मिले सभी सरकारी सुविधाएं : संजय राठी
मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, पंचकूला में सफलता पूर्व हुई आयोजित

*पंचकूला* मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, पंचकूला में मुख्यमंत्री हरियाणा के ओएसडी विरेंद्र कुमार बढ़खालसा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी ने की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हरियाणा के ओएसडी विरेंद्र कुमार बढ़खालसा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार समाज के सशक्त प्रहरी हैं और उनकी भूमिका लोकतंत्र की मजबूती में बहुत अहम है। उन्होंने कहा कि सच्चे पत्रकारों की कलम बोलती है। पत्रकार समाज का आईना होते हैं। उन्हें सच्चाई उजागर करनी चाहिए ताकि उनकी विश्वसनीय बनी रहे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का उद्देश्य पत्रकारों को एकजुट कर उनकी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि काउंसिल न केवल पत्रकारों के हितों की लड़ाई लड़ेगी, बल्कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को एकजुट होकर काउंसिल के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक ललित शर्मा ने कहा कि मीडिया को जनहित से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने अपने अनुभव भी सभी को सुनाए। वरिष्ठ पत्रकार धर्मपाल धनखड़ ने कहा कि मीडिया में ट्रेड यूनियन की अवधारणा अब प्रासंगिक नहीं रह गई है। राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी मनोज गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि आज के युग में मीडिया संगठनों की महत्ता और भी बढ़ गई है। हम सभी को मिलजुल कर संगठनों की भूमिका को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों का एक मजबूत नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि काउंसिल आने वाले समय में पत्रकारों के प्रशिक्षण और कल्याण के लिए विशेष योजनाएं शुरू करेगी। समाचार क्यारी समूह संपादक राजेश शर्मा ने मीडिया संगठनों की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। सर्वखाप पत्रिका के संपादक तथा सामाजिक कार्यकर्ता नेपाल सिंह सहारावत ने कहा कि मीडिया को समाज की जमीनी सच्चाइयों को सामने लाने में अपनी भूमिका और अधिक सशक्त बनानी चाहिए। इससे पूर्व मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी मनोज गोयल गुडियानिया ने सभी का स्वागत किया। कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नीरज गुप्ता को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, अजेश कुमार को दिल्ली प्रदेश संयोजक, आर जी रायकोटी को पंजाब प्रदेश संयोजक, मफतलाल अग्रवाल को उत्तर प्रदेश संयोजक, कासिम खान को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष, रश्मि बाल्यान को राष्ट्रीय महिला संयोजिका, राजेश राठौड़ को हिमाचल प्रदेश सहसंयोजक, प्रीति यमुनानगर को महिला सहसंयोजिका हरियाणा मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन नीरज गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।
साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के सफल आयोजन के लिए आयोजक हरियाणा टीम को बधाई दी।
इस अवसर पर रोहतक के वरिष्ठ पत्रकार दीपक खोखर के पिता मास्टर रामधारी सिंह खोखर, सुदर्शन सैनी के पिता राजकुमार सैनी, करनाल से राजीव ठाकुर के पिता सतपाल ठाकुर, भारत ढिल्लो के पिता रूपचंद एवं फिरोजपुर झिरका से पत्रकार मुकेश गोयल के निधन पर दो मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में यूएई से नेपाल सिंह शहरावत, हिमाचल से शांति गौतम, दिल्ली से वीरेंद्र सैनी, उत्तर प्रदेश से सुरेश उपमन्यु, पंचकूला से अनिल आर्य, चंडीगढ़ से विजेश कुमार, राजस्थान से घनश्याम एस बाघी, योगेश जोशी, शिवकुमार शर्मा, यमुनानगर से राकेश भारतीय, नवाब खान, रामकिशन, सुनील शर्मा, राजेश, रविंद्र चौहान, करनाल से राजेश भारतीय भारत ढिल्लों राजीव ठाकुर , गुरुग्राम से सोमवीर सिंह सहित आठ राज्यों के अनेकों पत्रकारों ने भागीदारी की।

More Stories
Golf Course Wait Shining Crown Slot Slow Play in Italia
Gracze Kształtują Przyszłość: Vavada Casino Zachęca do Systemu Opinii w Polsce
Platsen där vinst känns naturlig och givande i Sverige på Mad Rush Casino