बरसाना। ब्रज में कान्हा जी के जन्म के बाद उनकी आराध्या श्रीराधा जू के जन्म की धूम मची हुई है। बरसाना के साथ समूचे ब्रज मंडल में तैयारियां बड़ी जोर से चल रही हैं।
इसी क्रम में विश्व विख्यात श्री लाडली जी मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा श्री राधाष्टमी जन्मोत्सव के अवसर पर जगतजननी श्री वृषभानु नंदनी के जन्मोत्सव का पहली बार क्यूआर कोड के माध्यम से मंदिर आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर प्रसारण किया जायेगा, जिसे देश – विदेश घर बैठे अपनी आराध्या के जन्म के लाइव दर्शन कर सकेंगे।
मंदिर रिसीवर सुशील गोस्वामी और डॉ यज्ञ पुरुष गोस्वामी ने बताया कि मंदिर प्रशासन का उद्देश्य है कि बरसाना में लगभग 20 लाख श्रद्धालु राधारानी के जन्म अभिषेक दर्शन करने पहुंचेंगे लेकिन प्रातः 4 से 5 बजे के बीच में सभी श्रद्धालु तो दर्शन कर नही पाएंगे ऐसे में बाकी लोग निराश ना हो, इस बात को ध्यान में रखते हुए पहली बार रिसीवर समिति ने लाइव दर्शन कराने की व्यवस्था बनाई हैं। इसके लिए सेवायतों से अनुमति प्राप्त कर इस व्यवस्था को धरातल पर उतरने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि मंदिर से link प्रशासन को दिया जायेगा, जिससे समूचे बरसाना में जगह जगह भीड़ वाले स्थानों पर बड़ी एलईडी में माध्यम से प्रसारण कराया जायेगा। बाकी समूचे विश्व में सनातनी लोग घर बैठे राधा रानी मंदिर के यूट्यूब चैनल पर राधा अष्टमी महोत्सव के लाइव दर्शन कर सकेंगे।

More Stories
Golf Course Wait Shining Crown Slot Slow Play in Italia
Gracze Kształtują Przyszłość: Vavada Casino Zachęca do Systemu Opinii w Polsce
Platsen där vinst känns naturlig och givande i Sverige på Mad Rush Casino