मथुरा/छाता/ दिनेश जादौन की खबर
दंगल कमेटी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण रहेंगे मुख्य अतिथि
छाता/ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनपद मथुरा के कस्बा छाता में विशाल ऐतिहासिक दंगल मेले का आयोजन 3 अक्टूबर को तरौली रोड स्थित बिहारी जी मंदिर के निकट बर्फ फिक्ट्री के पास किया जाएगा। दंगल कमेटी आयोजको के द्वारा यह जानकारी साझा की गई है,
कि प्रशासन की अनुमति बाद विशाल ऐतिहासिक कुश्ती दंगल का आयोजन इस बार 3 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12:00 बजे से देर शाम तक छाता में किया जाएगा, जिसमें देश भर के राज्यों के पहलवान आकर भाग लेंगे। दंगल के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण रहेंगे वहीं विशिष्ट के तौर पर चौधरी नरदेव की भूमिका रहेगी। दंगल कमेटी के पदाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष दंगल कुस्ती में जीते हुए पहलवानों को उचित इनाम दिया जाएगा ,अंतिम कुश्ती लाखों तक होगी प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे, दंगल में महिला पहलवानों की कुश्ती भी देखने को मिलेगी।
फतेहपाल सिंह ने जानकारी देते बताया कि दशहरा के उपलक्ष में छाता में सर्व समाज की सहमति से विशाल ऐतिहासिक कुश्ती दंगल लगाया जाता है। 1 वर्ष चौधरी समाज के द्वारा दंगल लगाया जाता है एक वर्ष जादौन यदुवंशी समाज द्वारा दंगल लगाया जाता है। इस वर्ष दंगल का आयोजन जादौन समाज द्वारा आयोजित किया जाना है। इस बार दंगल में बड़ी-बड़ी कुश्ती देखने को मिलेगी। प्रशासन की आम शर्तों के आधार पर लगाया जाएगा। आने वाले सभी पहलवानो व सम्मानित सरदारी का सम्मान किया जाएगा

More Stories
Recenzja Casino BassBet: Szybkie Wygrane, Ponad 7 000 Slotów i Intensywna Gra
Jak funkcjonuje cashback w Spinit Casino w Polsce
WinHero Casino Nederland – Quick Spins & Instant Wins on the Go