कोसी कलां — मथुरा जनपद में मथुरा जिला पंचायत में 33 सदस्य हैं। जिसमे से 8 भाजपा 8 रालोद और 13 बसपा से हैं। लेकिन उनमे से जिस जिला पंचायत सदस्य ने सत्ता धारी पार्टी से अपने क्षेत्र में तो विकाश कार्य कराये ही हैं बल्कि आसपास की सडक और अन्य विकास कराने में भी पीछे नहीं रहे है और वो जिला पंचायत सदस्य हैं आर पी सिंह ,, आर पी सिंह ने बताया कि वर्षों से करीब 3 दर्जन से ज्यादा गाँव की जनता शाहपुर शेरगढ़ क्षेत्र के निवासी कोसी के जाम से परेशान थे भारी लोड के ट्रेक्टर या वाहन आगरा केनाल के ऊपर चड़ने में खतरा महसूस करते थे कई बार हादसे का भी शिकार हो जाते था ,


दूसरी तरफ वहीँ से एक रास्ता आगरा केनाल के किनारे से होते हुए हाइवे की तरफ जाता है उसकी भी हालत करीब 10 वर्षों से बहुत दयनीय है उस रास्ते में २ दो फुट के गड्डे हुए पड़े हैं ,


और स्थानीय नेताओं और जन प्रतिनिधियों को इसकी कोई सुध नहीं लेकिन ,,,,, अब मथुरा के वार्ड नंबर 9 के जिला पंचायत सदस्य आर पी सिंह ने इसका जिम्मा उठाया है और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य व् मथुरा की सांसद हेमामालिनी के सामने इस सड़क के साथ आगरा केनाल के शेरगढ़ रोड के पुल व् सहार राजवाह के पुल को बनवाने की मांग की है उन्होंने बताया की उप मुख्यमंत्री जी ने मुख्य सचिव को यह मांग का मांगपत्र प्रेषित कर दिया है और बहुत जल्द ही इसे पूरा कराने की बात भी की हैं |

More Stories
Golf Course Wait Shining Crown Slot Slow Play in Italia
Gracze Kształtują Przyszłość: Vavada Casino Zachęca do Systemu Opinii w Polsce
Platsen där vinst känns naturlig och givande i Sverige på Mad Rush Casino