March 25, 2026

Star News 21

Suresh Upmanyu Editor in Cheif 9917125300

छाता,,, गांव गोहारी में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी। सजी झांकियां रही आकर्षक।

Spread the love

छाता,,, गांव गोहारी में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी। सजी झांकियां रही आकर्षक।

गांव के प्रसिद्ध मंदिर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकली भव्य विशाल शोभा यात्रा।

बड़ी संख्या में कृष्ण भक्त हुए शामिल।

श्री कृष्ण की झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंज उठा गोहारी गांव।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में जगह जगह भजन संध्या एवं विशाल शोभायात्राओं का आयोजन किया गया।
वहीं इसी उपलक्ष्य में छाता के गांव गौहारी में रात्रि 8:00 बजे श्री राधा कृष्ण मंदिर से विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया, इस शोभायात्रा में सुंदर दिव्य झांकियां निकाली गई, यात्रा में शामिल होने वाले कृष्ण भक्तों की ओर से दिए जाने वाले जयकारों से चारों ओर का वातावरण गूंज उठा , शोभायात्रा के दौरान बैंड बाजा एवं डीजे से जहा से भी झांकी गुजरी गांव में वहां पर दर्शन पाने को लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा लोगों द्वारा शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा करते हुए खुशी का इजहार की ,शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु महिला, पुरुष ,बच्चे व बुजर्ग शामिल हुए ,वहीं इस दौरान राधा कृष्ण मंदिर के बाबा वह समाज सेवियों के द्वारा छाता क्षेत्र के पत्रकारों का व चौकी प्रभारी रवींद्र बाबू का दुपट्टा तस्वीर देखकर सम्मान किया गया , प्रसिद्ध मन्दिर से निकली हुई शोभायात्रा गांव के चारों ओर परिक्रमा करते हुए वापिस श्री राधा कृष्ण मंदिर पर सम्पन हुई।।

सुन्दर दिव्य सफल शोभा यात्रा का आयोजन गांव के समाजसेवीयों एवं कृष्ण भक्तों के द्वारा किया गया। शोभा यात्रा में बाल रूप से सजी हुई झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।