छाता रेल ओवर ब्रिज गोवर्धन मार्ग पर बाइक सवार हुआ अनियंत्रित पुल से नीचे गिरा, हालत बेहद गंभीर।
नजदीक केडी अस्पताल पहुंचे हुए युवक को डॉक्टर ने किया मृत घोषित।
तेज गति से छाता की तरफ आ रहे बाइक सवार की बाइक रेल ओवर ब्रिज डिवाइडर से टकराई नीचे गिरा।
हालत गंभीर बनी हुई है युवक की, राहगीरों की मदद से नजदीक अस्पताल में भेजा गया।
घटना की सूचना पर कुछ समय बाद पीआरबी भी पहुंची।
छाता से गोवर्धन जाने वाले मार्ग पर दिल्ली आगरा रेल लाइन के ऊपर बने हुए ओवर ब्रिज पर दोपहर लगभग तीन बजे एक भयंकर एक्सीडेंट हुआ, इस एक्सीडेंट में थाना बरसाना के रहेडा गांव का युवक दुर्घटना का शिकार हुआ है, जिसका नाम सीताराम पुत्र लल्लो बताया गया है, जिसकी उम्र लगभग 18 वर्ष जो बाइक से उछलकर पुल के ऊपर से नीचे जा गिरा।

छाता गोवर्धन मार्ग के ऊपर बने हुए रेल ओवर ब्रिज के ऊपर उस समय अफरा तफरी मच गई, रास्ते से जा रहा एक बाइक सवार युवक रेल पुल के ऊपर से नीचे गिर गया ।
घटना पर मौजूद के प्रतक्ष्यदर्शियों ने बताया कि एक बाइक सवार युवक जो गोवर्धन साइड से छाता की तरफ बाइक से तेज गति से आ रहा था, अचानक ही उसके साथ में यह हादसा हो गया, बाइक ऊपर बने हुए पुल डिवाइडर से टकराकर गई और बाइक सवार ऊपर से नीचे गिर गया, उसकी बाइक ऊपर रह गई, जिसकी हालत बहुत ही चिंताजनक बनी हुई है , राहगीरों की मदद से उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी पुलिस भी पहुंच गई। सूचना के आधार पर जानकारी में प्राप्त हुआ है ,कि घायल युवक केडी हॉस्पिटल पहुंचाया गया ,जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दिनेश जादौन।

More Stories
धनगर समाज का गौरवपूर्ण न्यायपूर्ण इतिहास रहा , संगठन को करेंगे मजबूत,डॉक्टर यशपाल सिंह बघेल।
तहसील छाता में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ वकीलों का आज 5वें दिन भी धरना जारी
बरसाना के गांव में बदमाशों का कहर, 35 वर्षीय युवक महादेव की कुल्हाड़ी के काटकर निर्मम हत्या की,