छाता ,,,अवैध देशी अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को कार सहित पुलिस ने पकड़ा।
छाता के डी चौकी पर पुलिस ने कार सहित अभियुक्त को लगभग 90 लीटर अंग्रेजी देसी शराब के साथ पकड़ा।
छाता।

छाता कोतवाली के अंतर्गत केडी चौकी पर पुलिस द्वारा अवैध शराब भरी कार पकडी। जानकारी देते हुए कोतवाली प्रभारी संजय कुमार त्यागी ने बताया कि आज दोपहर करी 1 बजे एक्सक्यूबी कार संख्या बीआर01पीडी7875 जो मथुरा की तरफ से आ रही थी चेकिंग के दौरान कार से 7 पेटी, 36 पव्वा और 6 बोतल जिसमें लगभग 90 लीटर चण्डीगढ हरियाणा मार्का शराब पकड़ी।
अभियुक्त ने अपना नाम अजय कुमार पुत्र राणा रंजीत निवासी नया टोल माधवपुर थाना बखतियारपुर जिला पटना, बिहार बताया है। अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम मे मुकदर्मा दर्ज कर जेल भेजा।
गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल संजय कुमार त्यागी, केडी चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह भदोरिया, यूटी उपनिरीक्षक अक्षय कुमार, शिशपाल, रजनीश ,सोहित मौजूद रहे।
दिनेश जादौन।

More Stories
चैत्र नवरात्रि का हुआ शुभारंभ,धूमधाम के साथ निकली माता मनकामेश्वरी की शोभायात्रा
जीएलए के छात्र रौनक उपमन्यु दिल्ली आईआईटी में लगातार पांचवी बार जीत
धर्म कर्म से जीवन धन्य होता है:उपमन्यु,,,, भागवत सुनने व कराने वाले परम सौभाग्यशाली :संजीव कृष्ण ठाकुर जी