ट्रैक्टर चोरी के मामले को लेकर खायरा के ग्रामीणों का कोतवाली छाता पर हंगामा
आज दोपहर मैं खायरा के ग्रामीण द्वारा थाना छाता कोतवाली पर पहुंचकर हंगामा काटा गया, क्षेत्रीय लोगों की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पहुंचे कैबिनेट मंत्री चौधरी
लक्ष्मीनारायण एवं कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी के द्वारा छाता पुलिस द्वारा ट्रैक्टर पकड़े जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की, बिना जांच के ट्रैक्टर पकड़े जाना गलत है। पुलिस क्षेत्राधिकारी छाता गौरव त्रिपाठी ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि जांच पड़ताल के बाद ट्रैक्टर को छोड़ दिया जाएगा अभी जांच की जा रही है, थाना छाता पर हंगामा की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी छाता श्वेता सिंह भी मौके पर पहुंच गई।
थाना छाता पुलिस के द्वारा एआरटीओ मथुरा मनोज कुमार वर्मा को भी मौके पर बुलवाया गया एआरटीओ द्वारा छाता पुलिस के द्वारा पकड़े गए ट्रैक्टर कागजों की जांच पड़ताल की गई तो कागज सही पाए गए। इसके बाद देर शाम पकड़े गए ट्रैक्टर को छाता पुलिस के द्वारा ग्रामीणों को सुपर्द कर दिया गया।
कुछ समय बाद देर शाम को एसपी देहात त्रिगुण विशेन भी छाता कोतवाली पहुंच गए।
रिपोर्टर,,, दिनेश जादौन छाता।

More Stories
चैत्र नवरात्रि का हुआ शुभारंभ,धूमधाम के साथ निकली माता मनकामेश्वरी की शोभायात्रा
जीएलए के छात्र रौनक उपमन्यु दिल्ली आईआईटी में लगातार पांचवी बार जीत
धर्म कर्म से जीवन धन्य होता है:उपमन्यु,,,, भागवत सुनने व कराने वाले परम सौभाग्यशाली :संजीव कृष्ण ठाकुर जी