रिपोर्ट- LIC वाले हीरालाल नरेश ठाकुर के साथ..
बरसाना, श्रीराधाष्टमी के जन्माभिषेक के बाद श्रीराधारानी के मन्दिर पर बरसाना वासियों सहित बहार से आये सभी श्रृद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से दो भक्तों द्वारा अलग अलग प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी पुष्प वर्षा की गयी।
जन्माभिषेक पर व बाद में भक्तगणों द्वारा दर्शन, परिक्रमा करने के समय बरसाना के पूर्व चैयरमैन व वरिष्ठ समाजसेवी बलराज चौधरी द्वारा हेलीकॉप्टर में बैठ कुन्तलों पुष्पों से श्रीराधारानी और उनके भक्तों का आकाश मार्ग से बरसा कर स्वागत व अभिनन्दन किया है। बरसाना के पूर्व चैयरमैन बलराज चौधरी द्वारा बरसाना वासियों के लिए एम्बुलेंस सेवा भी कई वर्षो से करते चले आ रहे हैं। इसी प्रकार कई वर्षों से लगातार रंगीली होली और श्रीराधाष्टमी पर श्रीराधारानी व उनके भक्तों की पुष्प वर्षा कर सेवा करते आ रहे है।
वही विश्व प्रसिद्ध महाकलेश्वर मन्दिर उज्जैन के अध्यक्ष शिवहरिदास महाराज भी श्रीराधजन्मोत्सव पर कई वर्षों से रंगीली होली और श्रीराधारानी मन्दिर पर व उनके भक्तों पर अलग से हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा सेवा करते हैं। इस वर्ष भी शिवहरिदास महाराज ने श्रीराधारानी व उनके भक्तों पर आकाशीय मार्ग से पुष्प बरसा कर सेवा की…

More Stories
चैत्र नवरात्रि का हुआ शुभारंभ,धूमधाम के साथ निकली माता मनकामेश्वरी की शोभायात्रा
जीएलए के छात्र रौनक उपमन्यु दिल्ली आईआईटी में लगातार पांचवी बार जीत
धर्म कर्म से जीवन धन्य होता है:उपमन्यु,,,, भागवत सुनने व कराने वाले परम सौभाग्यशाली :संजीव कृष्ण ठाकुर जी