November 8, 2026

Star News 21

Suresh Upmanyu Editor in Cheif 9917125300

छाता,,,,स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कस्बे के गोवर्धन चौराहे पर चलाया विशेष वाहन चेकिंग अभियान।

Spread the love

छाता पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कस्बे के गोवर्धन चौराहे पर चलाया चेकिंग अभियान।

छाता मथुरा।
थाना छाता कोतवाली पुलिस द्वारा छाता स्थित गोवर्धन चौराहे पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
वाहन चेकिंग में पुलिस के द्वारा दो पहिया व चार पहिया वाहनों की नम्बर प्लेट्स,डिक्की, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण, फिटनेस, तीन सवारी सहित कागजातों की जांच की गई। तथा चार पहिया वाहनों की डिक्की की तलाशी भी ली गई। वहीं दो पहिए वाहन के कागजातों में त्रुटि नंबर प्लेट न पाए जाने पर वाहन चालकों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत ई-चालान किया गया।

इस दौरान कस्बा इंचार्ज सुधीर नागर ,उप निरीक्षक उत्तम चौहान, उप निरीक्षक नैन सिंह ,उप निरीक्षक ट्विंकल राजोरा, उप निरीक्षक अक्षय कुमार,मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।