छाता पुलिस ने एक अभियुक्त को 300 ग्राम नशीले पाउडर के साथ किया गिरफ्तार भेजा जेल।
मथुरा जिले के तेज तर्रार कप्तान द्वारा जुर्म करने वाले एवं अपराध पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे, अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुशल में निर्देशन में क्षेत्राधिकारी छात्ता आशीष शर्मा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक छाता संजय कुमार त्यागी द्वारा गठित टीम ने एक व्यक्ति को 300 ग्राम अल्प्राजोलम नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है।
जिसका नाम शेलो उर्फ शैलेंद्र पुत्र खूबी राम उर्फ खूबी निवासी नगला तोक छाता थाना छाता जनपद मथुरा उम्र करीब 30 वर्ष है , जो कि पुलिस द्वारा छाता पैगाम रोड से सेवलगढ़ की तरफ से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना छाता प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी , उप निरीक्षक अमित कुमार , यूटी महिला उप निरीक्षक शकुन बेदवान , रोहित कुमार, रिंकू, पूजा मौजूद रहे, पकड़े गए युवक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
दिनेश जादौन।

More Stories
जीएलए के छात्र रौनक उपमन्यु दिल्ली आईआईटी में लगातार पांचवी बार जीत
धर्म कर्म से जीवन धन्य होता है:उपमन्यु,,,, भागवत सुनने व कराने वाले परम सौभाग्यशाली :संजीव कृष्ण ठाकुर जी
धनगर समाज का गौरवपूर्ण न्यायपूर्ण इतिहास रहा , संगठन को करेंगे मजबूत,डॉक्टर यशपाल सिंह बघेल।