कस्बा छाता बरसाना चौराहा अंडर पास के नीचे से छाता पुलिस ने एक अभियुक्त को देशी तमंचे के साथ किया गिरफ्तार।
अवैध तमंचा 315 बोर व जिन्दा कारतूस के साथ पुलिस ने अभियुक्त को धर दबोचा।
- छाता पुलिस ने देशी तमंचे के साथ एक अभियुक्त को धर दबोचा है। आज
थाना छाता कोतवाली पुलिस ने बरसाने चौराहे अंडर पास के नीचे से देशी तमंचे व दो जिंदा कारतूस के साथ युवक को गिरफ्तार किया है, पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान विष्णु उर्फ़ बनिया पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी बरहाना थाना कोसीकला के रूप में हुई है, इसके खिलाफ आर्म एक्ट में वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। अपराधी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी संजय कुमार त्यागी ,उप निरीक्षक उत्तम चौहान, उप निरीक्षक यू टी रोहित उज्जवल, गजेंद्र सिंह ,सोहित कुमार मौजूद रहे। 
दिनेश जादौन

More Stories
बरसाना के गांव में बदमाशों का कहर, 35 वर्षीय युवक महादेव की कुल्हाड़ी के काटकर निर्मम हत्या की,
गजेन्द्र परिहार की माता के निधन पर शोक सभा, नरेश टिकैत ने दी श्रद्धांजलि
लाडली जी के धाम में नित्य बरसता हैं रस : रमेश भाई ओझा माताजी गौशाला में श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव हुआ शुरू