छाता मथुरा।
धनगर समाज का गौरवपूर्ण न्यायपूर्ण इतिहास रहा , संगठन को करेंगे मजबूत,डॉक्टर यशपाल सिंह बघेल।
अहिल्याबाई धनगर महासभा के अध्यक्ष धनगर समाज के लोगों के बीच छाता में।

रविवार को मथुरा जनपद के छाता डाक बंगला पर अहिल्याबाई धनगर महासभा के संगठन विस्तार को लेकर धनगर समाज के बीच में महासभा के अध्यक्ष डॉ यशपाल सिंह बघेल छाता पहुंचे।
दो यशपाल बघेल का धनकर समाज के लोगों ने साफा दुपट्टा पहनाकर जोरदार स्वागत किया सर्वप्रथम छाता विधानसभा क्षेत्र के धनगर समाज लोगों द्वारा अहिल्याबाई धनगर महासभा के अध्यक्ष व राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। बैठक में सभी के द्वारा धनगर समाज के संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया और समाज को ऊंचाइयों तक पहुंचने में अहम भूमिका का योगदान मांगा।
बैठक की अध्यक्षता बुद्धा बाबा के द्वारा की गई, धनगर समाज के लोगों ने कहा कि जो समाज के काम नहीं आए वह व्यक्ति घर का ना घाट का कुछ लोगों ने कहा कि हम अनपढ़ जरूर है, पर समाज सेवा में आगे हैं। सभी लोग जिम्मेदारी से समाज हित में कार्य करेंगे समर्पित रहेंगे मिल जुलकर कार्य करेंगे तो निश्चित ही हमारे धनगर समाज का संगठन मजबूत होगा।
विभु बघेल ने कहा कि अगर सभी लोग एक साथ चलने का काम करेंगे तो निश्चित ही मथुरा जिले की राजनीति में हमारा समाज भी आएगा धनगर समाज राजनीति का शून्य है जिसके पीछे लग जाएगा उसे आगे बढ़ा देगा और गुणनखंड में आ जाएगा तो उसे घटा देगा।
धनगर समाज को अपनी ताकत को पहचानना होगा ,एकजुट होना होगा।
और यह भी कहा कि जो हमारे साथ खड़ा होगा वह बड़ा होगा नहीं तो राजनीति मैदान में पड़ा होगा।
सभी धनगर समाज ने अपना खून पसीना बहाया है पर यह लड़ाई धनगर समाज की किसी मोड़ पर इसलिए नहीं आई कि धनगर समाज के कुछ लीडर जो थे वह बिक चुके थे। डॉक्टर यशपाल सिंह बघेल ने कहां कि आज छाता विधानसभा में अहिल्याबाई धनगर महासभा कार्यकारिणी का गठन सभी लोगों की सहमति लेकर किया गया है। लोगों से विचार धारा जानी है संगठन किन नियमों पर चलेगा वह भी जाना। इस समय मथुरा में ही नहीं संपूर्ण प्रदेश में इस धनगर समाज के ऊपर संवैधानिक अधिकारों के बादल मंडरा रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी हैं जो धनगर समाज के धनगर प्रमाण पत्र बनाने में आनाकानी कर रहे हैं। जो लोग राजनीतिक रूप से सक्षम है उनके प्रमाण पत्र बना दिए जाते हैं कुछ के नहीं बनाए जाते हैं। प्रक्रिया को बड़ा ही जटिल कर दिया है साधारण धनगर समाज का व्यक्ति प्रमाण पत्र नहीं बनवा सकता है। प्रमाण पत्र की कठिनाइयों को दूर करने का काम करेंगे। लोक दल कार्यकर्ताओं की पीड़ा को हमने समझाया कुछ राजनीतिक धर्म भी होते हैं जिससे कि हम गठबंधन में हैं। उस पीड़ा को हम सभी के सामने व्यक्त नहीं कर सकते। सूबे के मुखिया तक बात को चुके हैं उसका परिणाम भी जल्द आप सबके सामने होगा।

More Stories
Golf Course Wait Shining Crown Slot Slow Play in Italia
Gracze Kształtują Przyszłość: Vavada Casino Zachęca do Systemu Opinii w Polsce
Platsen där vinst känns naturlig och givande i Sverige på Mad Rush Casino