जानकारों का कहना है कि अगर 85 रुपये का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) बना रहता है तो कंपनी के शेयर 167 रुपये के करीब लिस्ट हो सकते हैं। यानी, पहले ही दिन 103 पर्सेंट से ज्यादा का फायदा हो सकता है।इंफोलियन रिसर्च सर्विसेज का आईपीओ 31 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हुआ है। इस आईपीओ को लोगों से तगड़ा रिस्पॉन्स मिला है। इंफोलियन रिसर्च सर्विसेज का आईपीओ टोटल 259 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में भी तगड़े प्रीमियम पर हैं। बाजार के जानकारों का कहना है कि इंफोलियन रिसर्च सर्विसेज (Infollion Research Services) के शेयर 100 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम के साथ लिस्ट हो सकते हैं।

More Stories
चैत्र नवरात्रि का हुआ शुभारंभ,धूमधाम के साथ निकली माता मनकामेश्वरी की शोभायात्रा
जीएलए के छात्र रौनक उपमन्यु दिल्ली आईआईटी में लगातार पांचवी बार जीत
धर्म कर्म से जीवन धन्य होता है:उपमन्यु,,,, भागवत सुनने व कराने वाले परम सौभाग्यशाली :संजीव कृष्ण ठाकुर जी