LIC वाले हीरालाल नरेश ठाकुर के साथ…

फोटो : बैंक ऑफ बड़ौदा के 116वें स्थापना दिवस पर बरसाना शाखा में केक काटते शाखा प्रबंधक जितेंद्र आर्य और चेयरमैन प्रतिनिधि पदम सिंह फौजी।
बरसाना । बैंक ऑफ बड़ौदा के 116वें स्थापना दिवस पर बरसाना शाखा में केक कटकर स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक जितेंद्र आर्य ने ग्राहकों को बैंक द्वारा संचालित जन उपयोगी योजनाओं से अवगत कराया गया।
गुरुवार को शाखा बरसाना में बैंक ऑफ बड़ौदा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक एवं नगर पंचायत बरसाना के चेयरमेन प्रतिनिधि पदम फौजी ने संयुक्त रूप से केक काटा। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक जितेंद्र आर्य ने बताया कि आज बैंक का 116वां स्थापना दिवस है और स्थापना से लेकर आज तक बैंक अपने ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ बैंकिंग सेवा देने में तत्पर रहा है। इस दौरान उन्होंने अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा आदि योजनाओं के बारे में उपस्थित ग्राहकों को जानकारी भी दी।
इस अवसर पर हरिचंद प्रधान, राधा रमन, प्रिया शर्मा, मनोज गुप्ता, गिरधारी गोयल, कमल गोयनका, कैलाश चंद गौड़, राजू श्रोत्रिय, बल्लभ, भूरा, जीवन लाल, कन्हैया शंकरा, आनंद कश्यप, बाबूलाल, योगेश, लक्ष्मी नारायण, सभासद प्रतिनिधि विवेक अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

More Stories
Magius Casino es un casino fiable para usuarios reales en España que persiguen entretenimiento
Winning Lives Magic at AlaWin Casino for Germany
Possu Casino 2026: käyttäjäystävällisyys ja pelikokemus