
रिपोर्ट- LIC वाले हीरालाल नरेश ठाकुर के साथ…
बरसाना में देश विदेश से आने वाले श्रृद्धालुओं के लिए जो सैल्फी पोइंट श्रीराधारानी गेट पर बनाया जा रहा था उसका अब और भी भव्य और अद्भुत सैल्फी पोइंट कटारा पार्क पर निर्माण कराया जायेगा ।

क्योंकि भव्य और अद्भुत बनाने के लिए श्रीराधारानी गेट से लेकर कटारा पार्क तक का रास्ता जो बना है। उसमें रास्ते में एक तरफ से फुटपाथ का निर्माण कर लाईट, सजावट और बैठने के लिए सीटिंग का भी निर्माण कराकर सैल्फी पोइंट तक सौन्दर्यीकरण कराया जायेगा ।

सैल्फी पोइंट में अष्टकमल पर विराजमान आशीर्वाद देते श्रीराधारानी का दिव्य श्रीविग्रह जयपुरी पत्थर (बंशी पहाडपुर पत्थर ) से निर्मित होगा, वही श्रीराधारानी के विग्रह के पीछे जयपुरी पत्थर का बना लठामार होली का अद्भुत चित्रिकरण की नक्काशी बना आकर्षक झाँकी होगी, वही ADM FR योगानंद पाण्डेय, SDM गोवर्धन दीपिका मैहर ने स्वय जाकर श्रीराधारानी गेट से लेकर कटारा पार्क का निरिक्षण किया।

वही ADM FR योगानंद पाण्डेय, SDM गोवर्धन दीपिका मैहर के साथ E.O बरसाना पूजासिहं, बरसाना चैयरमैन प्रतिनिधि पदमफौजी, गोविन्द मुनिम, विवेक अग्रवाल, प्रेमचंद खण्डेवाल, डा० महेश शर्मा, कैलाशी गौड, बलवीर परमार, सागर राजपूत, माधन तिवारी, प्रभातशंकरा आदि मौजूद रहे…

More Stories
Het beste online casino geschikt voor Nederlandse spelers is het Kaasino Casino platform
Bonuser og bonuser hos Casino Friday Casino i Norge
The Lukki Casino Customer Support Multiple Ways to Get Help in Australia