छाता,,,,,प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 25 लाभार्थियों को कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि ने सौंपी चाबी।
विकासखंड छाता पर मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना 2024 के तहत स्वीकृत पत्र सौपे।
छाता विधानसभा क्षेत्र के गरीब परिवारों को अपना घर बनाने के लिए सरकार द्वारा उनका सपना पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उसी योजाना के तहत गरीब को घर प्रदान कराने वाली प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना 2024 के तहत पात्र लाभार्थियों को चिन्हित कर उनको घर उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास सरकार द्वारा किया जा रहा है।
आज छाता ब्लॉक के सभागार में 25 पात्र लाभार्थियों को अपना घर होने का स्वीकृति प्रमाण पत्र मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने सौंपा ।

आपको बता दें पीएमएवाई जी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना है। यह सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है ,इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सभी बेघर परिवारों जिनके पास कच्चा मकान है, और छत नहीं है। जीर्ण शीर्ण घरों में रहने वाले परिवारों को बुनियादी सुविधा के साथ पक्का घर उपलब्ध कराना।
दिनेश जादौन।

More Stories
राधिका नगरी बरसाना में भोले की बम , प्रदीप मिश्रा की कथा में लाखों श्रद्धालु शिव महापुराण की कथा में हुए शामिल
चैत्र नवरात्रि का हुआ शुभारंभ,धूमधाम के साथ निकली माता मनकामेश्वरी की शोभायात्रा
जीएलए के छात्र रौनक उपमन्यु दिल्ली आईआईटी में लगातार पांचवी बार जीत