
बरसाना। हत्या लूट, हत्या के प्रयास, टटलूबाज,अबैध हथियार तस्करी के 16 मुकदमों में जमानत पर चल रहे बदमाश की एसओजी व बरसाना पुलिस की राजस्थान बार्डर पर मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
बताते चलें कि 30 मई 2013 में आगरा स्वाट टीम के सिपाही सतीश परिहार में दबिश के दौरान गोली मारने वाले बदमाश की नन्दगांव कामा बार्डर पर कच्चे रास्ते मे मुखविर की सूचना पर हत्या ,लूट,अपहरण हत्या के प्रयास के 16 मुकदमो में जमानत पर चल रहे साहुन पुत्र रद्दार निवासी हाथिया की एसओजी टीम राकेश कुमार व कार्यवाहक थानाध्यक्ष केपी सिंह, नन्दगांव चौकी इंचार्ज सिंह राज सिंह, अरविंद पौनिया की मुठभेड़ हो गई। जिसमें बदमाश साहुन पुत्र रुद्दार निवासी हाथिया के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश के पास से एक बाइक व 315 बोर का तमंचा, चार जिंदा कारतूस, बरामद किए। घायल बदमाश को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र बरसाना में भर्ती कराया गया।
कार्यवाहक थाना इंचार्ज ने बताया कि मुखविर से सूचना मिली कि सतीश परिहार हत्या कांड व हत्या हत्या के प्रयास लूट जैसे अपराध करने वाले बदमाश की सूचना मिली जो किसी बारदात को करने के फिराक में था। उसको कामा बार्डर पर रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगा। जबाबी कार्यवाही में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल बदमाश बाइक से गिर गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया है।

More Stories
The Lukki Casino Customer Support Multiple Ways to Get Help in Australia
Mega Casino 2026: Revisión neutral de funciones y seguridad
Glorion Casino – Zügige Auszahlungen und sichere Finanztransaktionen in Österreich erfahren