
LIC वाले हीरालाल नरेश ठाकुर के साथ..।।
बरसाना। आज शनिवार को हरियाली तीज पर झूला के दर्शनों को सुबह से ही देश विदेश से आये श्रद्धालुओं का जनसैलव उमड़ पडा। श्रीराधारानी ने अपने भक्तों को पुष्पों से सुजज्जित स्वर्ण रजत हिंडोले में झूला झूल दिये दर्शन। मंदिर को कई प्रकार के फूले से बने भव्य फूल बंगला से सजाया गया। वर्ष में तीन बार मन्दिर परिसर से नीचे ऊतर सफेद छत्तरी में श्रीराधारानी दर्शन देती है श्रीराधारानी भक्तों को, आज का दिन हरियाली तीज का भी इन्ही तीन दिनों में एक दिन हरियाली तीज का माना जाता हैं। आज हरियाली तीज पर सफेद छत्तरी में श्रीराधारानी ने अपने भक्तों को दर्शन दिये।

वही हरियाली तीज पर पुलिस प्रशासन ने सुबह से ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रत्येक तिराहे चौराहे पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाकर जाम से छुटकारा दिलाने के लिए कमर कस ली। और कस्बा के बहार ही सभी छोटे बडे वहानों को रोक दिया गया, गोवर्धन रोड, छाता रोड, नन्दगावँ रोड और कामा रोड पर जगह जगह बेरियर लगा वहानों को कस्बा में आने से रोका गया, श्रृद्धालुओं की सुरक्षा के लिए ई-रिक्शा द्वारा मन्दिर मार्गों तक पहूचाया गया। मेला व्यवस्था को स्वयं एसडीएम दीपिका मेहर राजपूत गोवर्धन व सीओ राममोहन शर्मा गोवर्धन ने सम्भला, वही एसएचओ अरुण कुमार बालियान ने मेला सुरक्षा व्यवस्था को भक्तों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए ठीक से सम्भाला । भक्तों ने श्रीराधारानी मंदिर को भव्य फूल बंगला से सजाया गया।

श्रृंगार आरती पर सेवायत राजू गोस्वामी, शिवशंकर गोस्वामी, जयभगवान गोस्वामी के सहयोगी उमाशंकर गोस्वामी, मनीष गोस्वामी, हेमंत गोस्वामी ने जगमोहन में स्वर्ण रजत हिंडोले को पुष्पों से सजाकर श्रीराधाकृष्ण के श्रीविग्रह को हरी पोशाक धारण कर भव्य छप्पन भोग अर्पित कर दर्शन कराए तो मंदिर परिसर श्रीराधारानी के जयकारों से गुंजयमान हो उठा। भक्त श्रीराधारानी की जय, बरसाने बारी की जयकारे लगाते हुए अपनी-अपनी मनोती मंगाकर इस स्वर्णिम पल को अपने हृदय में संजोकर ले गए।

शाम को श्रीराधारानी को भव्य डोला पुष्प वर्षा कर मंदिर परिसर में बनी सफेद छतरी तक लया गया । श्रीराधारानी ने शाम को देश विदेश भर से आए लाखों भक्तों पर सफेद छतरी में से सभी के ऊपर कृपा बरसायी। यह झूला उत्सव के दर्शनों का सिलसिला हरियाली तीज से 30 अगस्त तक शाम को रोजाना झूला में बैठ श्रीराधाकृष्ण स्वर्ण रजत हिडोले में दर्शन देती रहेगी।


More Stories
Golf Course Wait Shining Crown Slot Slow Play in Italia
Gracze Kształtują Przyszłość: Vavada Casino Zachęca do Systemu Opinii w Polsce
Platsen där vinst känns naturlig och givande i Sverige på Mad Rush Casino