
हालहि में हुई बरसाना के युवाओं की दर्दनाक घटना को लेकर बरसाना नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पदमफौजी ने बरसाना थाना प्रभारी अरुण कुमार बालियान को एक लिखित ज्ञापन सौपा है। बरसाना के युवा बडी संख्या में नशे की गिरफ्त में पहुंच रहे है। शराब, गांजे, भांग के नशे से बढकर नशे के इजेक्शन, नशे की गोली, स्मैक आदि का नशा खुले में और बडी संख्या में कर रहे हैं।
नशे के आदी बरसाना गाँव के कई युवाओं की मौत हो गयी है। वही लिखा गया है कि श्रीराधारानी मन्दिर पर भी बडी संख्या में नशेबाज देखने को मिलेगे। जहाँ एक ओर श्रृद्धालुओं को मन्दिर तक मोटरसाइकिल से पहूचाना रोजगार का साधन बन रहा हैं। वही दुसरी ओर काफी संख्या में नशेबाज नशे में धुत मोटरसाइकिल से श्रृद्धालुओं को मन्दिर पहुचाने में लगे हैं जो आये दिन घटना का कारण बनते नजर आते है। देश विदेश से आने वाले श्रृद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचती है। व तीर्थ स्थल की छवी खराब होती है।

वही ज्ञापन में नशे के आदी रहे कई युवाओं की मौत का भी जिक्र किया गया है। और बरसाना थाना प्रभारी महोदय से नशा करने वाले व विक्रेताओं के खिलाफ कार्यवाही करने का विशेष अनुरोध भी किया गया हैं।वही बताया गया है कि थाना प्रभारी अरुण कुमार बालियान ने सख्त और तुरत कार्यवाही का अश्वासन दिया है। थाना प्रभारी अरूण बालियन ने नशे के खिलाफ बडे स्तर पर कार्यवाही करने को कहा…

More Stories
Bingoal Casino – Start Gaming Instantly on Casino Platform in Canada
Digitale Ontwikkeling Achter Wisdom of Athena Slot voor Hollandse Gebruikers
Free OnlyFans Pages Guide: How to Find, Use, and Stay Safe on Mobile